Ro no D15139/23

‘द बंगाल फाइल्स’ ने दूसरे दिन लगाया जोर पर ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ ने निकाला दम! ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ बेजान

इंटरटेनमेंट डेस्क । विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’, ‘द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली। 5 सितंबर को ‘बागी 4’ के साथ रिलीज हुई ‘द बंगाल फाइल्स’ ने सुस्त ओपनिंग की थी और दूसरे दिन भी यही हाल रहा। हालांकि, इसने थोड़ी सी बढ़त जरूर दिखाई। ‘द बंगाल फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रायोलॉजी’ की तीसरी फिल्म है, और सबसे कमजोर रही है। इसका दो दिन का कलेक्शन 5 करोड़ भी पार नहीं हो पाया, जबकि इसी की बिरादरी की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने दो दिनों में 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
‘द बंगाल फाइल्स’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह साल 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों की बर्बर कहानी दिखाती है, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकार हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 1.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, और दूसरे दिन इसने 2.25 करोड़ कमाए। इस तरह विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने दो दिन में महज 4 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि इसका बजट 50 करोड़ के आसपास है।
‘द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स’ के आगे सब फुस्स, 2 दिन में बनाया ये रिकॉर्ड
वहीं, इसी के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म The Conjuring: Last Rites ने तहलका मचा दिया है। यह फिल्म हाल ही रिलीज हुईं सभी हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ गई है और बॉक्स ऑफिस पर उन्हें दो दिन में ही पानी पिला दिया है। पहले दिन 17.5 करोड़ की ओपनिंग करने वाली ‘द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स’ ने दूसरे दिन 17.50 करोड़ कमाए और दो दिन में 35 करोड़ का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया। इस तरह यह साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई। इसने ‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ के कलेक्शन को भी आसानी से पीछे छोड़ दिया।
‘बागी 4’ को भी लगा झटका, ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ एकदम फुस्स
उधर, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने भी दो दिन में ‘द बंगाल फाइल्स’ से ज्यादा कमा गई। इसने 21 करोड़ कमा लिए, हालांकि दूसरे दिन ‘बागी 4’ धड़ाम से नीचे गिर गई। ओपनिंग डे पर इसने 12 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे यह आंकड़ा 9 करोड़ पर रहा। वहीं, रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ का दम निकल चुका है। दोनों की कमाई लाखों में गिरने के बाद सिंगल डिजिट पर है। ‘कुली’ ने 24वें दिन हिंदी भाषा से एक लाख, तमिल से 13 लाख, तेलुगू से 4 लाख और कन्नड़ भाषा से 1 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन देशभर में 284.24 करोड़ हो चुका है। वहीं, ‘वॉर 2’ ने 24वें दिन हिंदी से 5 लाख, तमिल से 1 लाख और तेलुगू से 2 लाख रुपये कमाए। इसने देशभर में 236.39 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर