Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर तुरतुरिया पर्यटन स्थल हुआ प्लास्टिक मुक्त धाम

रायपुर, 08 सितम्बर 2025/वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य के प्रसिद्ध तुरतुरिया पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के नेतृत्व एवं अभ्यारण्य अधीक्षक श्री कृषाणु चंद्राकार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थी, तुरतुरिया पर्यटन प्रबंधन समिति के सदस्य तथा आसपास के ग्राम ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, खुडमुड़ी, बफरा और बिंभौरी के ग्रामीण शामिल हुए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ने परिसर में साफ-सफाई कर कचरा हटाया और इसे प्लास्टिक मुक्त धाम बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अधीक्षक श्री चंद्राकार ने कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना नहीं, बल्कि पढ़ लिख कर समाज के आगे आने वाली पीढ़ी को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है तथा
समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को तुरतुरिया धाम की महत्ता और इसे सुरक्षित व स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान में प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी श्री गोपाल प्रसाद वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी श्री जीवन लाल साहू, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल श्री राहुल उपाध्याय, श्री अतुल तिवारी, सुश्री दीक्षा पाण्डेय, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री जयकिशन यादव, एनएसएस अधिकारी श्री दुर्गेश कुमार वर्मा सहित विभाग के कर्मचारी और स्थानीयजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले