Ro no D15139/23

जिले के किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति करने वाले कंपनियों से समन्वय कर जिले में खाद की उपलब्धता एवं भंडारण हेतु लगातार किए जा रहे कार्य

– किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए यूरिया एवं डीएपी खाद की उपलब्धता की जा रही सुनिश्चित
– सीधे डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से सीधे समितियों में किया जा रहा भण्डारण
– निजी दुकानों में अनियमितता करने वालों पर जांच कर की जा रही कार्रवाई
राजनांदगांव 08 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति करने वाले कंपनियों से समन्वय कर जिले में खाद की उपलब्धता एवं भंडारण हेतु लगातार कार्य किए जा रहे है। जिले में खरीफ वर्ष में धान फसल अब दाना भरने की अवस्था में पहुंच चुका है। किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए यूरिया, डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में राजनांदगांव रेक पॉइंट सहित रायपुर, तिल्दा एवं बालोद रेक पॉइंट से लगातार यूरिया एवं डीएपी खाद प्राप्त हो रहा है। जिसे सीधे डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से सीधे समितियों में भण्डारण कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में श्री राम कृषि केंद्र में मैदानी अधिकारी की ड्यूटी लगाकर 70 किसानों को 70 बोरी यूरिया खाद शासन द्वारा निर्धारित 266 रूपए 50 पैसे की दर से वितरण किया गया। वहीं डोंगरगढ़ विकासखंड के सिन्हा कृषि केंद्र में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच की गई। संचालक द्वारा संतोष प्रद दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराएं जाने पर नोटिस जारी किया गया और पंजियों को जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष खरीफ के लिए 20500 मीट्रिक टन यूरिया खाद भंडारण का लक्ष्य रखा गया था। जिसके विरूद्ध अब तक 16300 मीट्रिक टन यूरिया खाद की आपूर्ति हो गई है। वहीं 5000 मीट्रिक टन डीएपी खाद की तुलना में 7000 मीट्रिक टन खाद जिले के किसानों को वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 12000 बोतल नैनो यूरिया का भंडारण समिति में किया गया था। जिसके विरूद्ध 10700 बोतल नैनो यूरिया एवं 10000 नैनो डीएपी का भंडारण समितियों में किया गया और किसानों को 7000 बोतल का वितरण किया गया है।

  • Related Posts

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    कलेक्टर ने खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल को किया निलंबित

    – विभागीय जांच की अनुशंसा*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार