Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क  सुरक्षा समिति की बैठक हुआ आयोजित

सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 09 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग के कर्मचारी हेलमेट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाएं। यातायात नियमों के उल्लंघन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने लर्निंग लाइसेंस निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की और इसे सतत रूप से जारी रखने को कहा।
कलेक्टर ने गांवों, हाट बाजारों, स्कूलों कॉलेजों और अन्य जगहों में यातायात के प्रति जागरुकता प्रसार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले सड़क सुरक्षा मितानों को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे दुकानदारों को भी चिन्हांकित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा, जो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाते हैं।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

      जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण विभाग जशपुर के उपसंचालक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू ने जानकारी दी है कि जिले में कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं…

    Read more

    जशपुर में आकार लेने लगा 3147 करोड़ का भारतमाला परियोजना

      फोरलेन सड़क से छह घंटे में पूरा होगा जशपुर से रायपुर का सफर विकास को मिलेगी नई उंचाई,पर्यटकों की पहुंच होगी आसान जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ जशपुर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?