Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 09 एवं 10 अक्टूबर को

जशपुरनगर 15 सितंबर 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  आगामी 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in  में की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेला हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला लिंक पर देखी जा सकती है। रिक्तियों की संख्या में क्रमशः बढ़ोतरी संभावित है। जिले के ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जिन्होने मेला हेतु आवेदन किया है जिला लॉगइन के डेश बोर्ड पर देखी जा सकती है।

इस सूची में दो कैटेगरी निर्धारित की गई है। कंपलीट प्रोफाइल वाले अभ्यर्थी रिक्तयों का चयन कर अपनी प्रोफ़ाइल  शीघ्र पूर्ण करने और इनकंप्लाइट प्रोफाइल वाले अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी पूर्ण कर लेने को कहा गया है। शासन द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाले नियोजकों के लिए एवं अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग लिंक जारी की गई है जिसकी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
जिले के ऐसे समस्त नियोजक, जिनके प्रतिष्ठान में रिक्तियां हैं और वे राज्य स्तरीय रोजगार मेला के माध्यम से रिक्तियों की पूर्ति करना चाहते हैं वे यथाशीघ्र ई-रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन उक्त लिंक पर जाकर कर सकते है। ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो इस रोजगार मेला में रोजगार हेतु सम्मिलित होना चाहते है वे संबंधित लिंक पर जाकर अपने आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने  दिए निर्देश खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा और रबी फसल 2026-27 की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

      जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शासन की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार

      कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपए की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का हो रहा निर्माण लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ निर्माण कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?