Ro no D15139/23

एशिया कप के बहिष्कार धमकी से पीछे हटा पाकिस्तान

खेल डेस्क। दुबई। एशिया कप 2025 से हटने की धमकी देने के 24 घंटे के भीतर-भीतर पाकिस्तान अपनी औकात में आ गया. भारत से मिली करारी हार और हाथ मिलाने के विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ‘धमकी की राजनीति’ से यू टर्न ले लिया है.

भारत के खिलाफ मैच के दौरान रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर हंगामा खड़ा करने वाले पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि अगर पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से नहीं हटाया गया तो वह टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। लेकिन जब टूर्नामेंट से बाहर होने का असली डर सामने आया तो पाकिस्तान ने तुरंत कदम पीछे खींच लिए.

सोशल मीडिया पर खूब शोर मचाने और बहिष्कार की बातें करने के बाद अब पीसीबी चुपचाप पीछे हट चुका है. आईसीसी ने मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने से साफ इनकार कर दिया है. अब आईसीसी के इस फैसले के बावजूद पीसीबी ने टूर्नामेंट छोड़ने का कोई औपचारिक रुख नहीं अपनाया है. यानी साफ है कि पाकिस्तान केवल हवा में बातें कर रहा था, लेकिन असलियत में टूर्नामेंट छोड़ने की हिम्मत उसके पास नहीं थी.

पाकिस्तान का हंगामा, एशिया कप से रेफरी हटाने की मांग, भारत से हारते ही ICC पर बना रहा दबाव

17 तारीख को यूएई के खिलाफ एक अहम मैच से ये तय हो जाएगा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुपर फोर राउंड में पहुंचेगी या नहीं. अगर पाकिस्तान ये मैच जीतने में कामयाब होती है तो 21 सितंबर को भारत के साथ एक और हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है

अगर पाकिस्तान यूएई के साथ होने वाला अपना अगला मैच नहीं खेलेगा तो यूएई सुपर फोर राउंड में पहुंच जाएगा क्योंकि उसके चार पॉइंट है और पाकिस्तान सिर्फ दो अंकों पर ही अटका है. इसी के साथ एशिया कप में पाकिस्तान का अभियान खत्म हो जाएगा.

  • Related Posts

    न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ

    रायपुर. 28 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन की…

    Read more

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ