Ro no D15139/23

स्वच्छता ही सेवा ’स्वच्छोत्सव’ पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक

*स्वच्छ भारत मिशन*

रायपुर, 16 सितम्बर 2025/स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव पखवाड़ा का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन संचालक द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य पालन अधिकारियों को पत्र लिखकर जोर शोर के साथ अभियान चलाने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जा रहा है, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदला जा सके एवं लोग सामूहिक रूप से अपने गाँव/क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका को निभायें।

इस वर्ष यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक ’स्वच्छोत्सव’ थीम पर मनाया जायेगा। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 25 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे एक साथ, एक दिन, एक घण्टा, एक साथ श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी गांवों में ग्रामीणजनों को इस श्रमदान गतिविधि में सहभागिता के लिए आग्रह किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा, जिसमें अंतिम दिवस को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
पत्र में उल्लेखित है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, गांव में गंदे एवं कचरे ढेर जमा स्थानों (स्वच्छता लक्षित इकाइयों) की सफाई, मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन, इसके साथ ही स्वच्छाग्राही, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य जाँच और केन्द्र-राज्य सरकारों के जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर का आयोजन करना तथा त्योहारों को पर्यावरण अनुकुल एवं जीरो वेस्ट तरीके से मनाया जाना है।

इस दौरान गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई, जैसे बस स्टेण्ड, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, व्यवसायिक परिसर, शासकीय संस्थानों, पंचायत भवन, एवं गांव में लगलने वाले हाट बाजार आदि की अभियान के अंतर्गत सफाई किया जाएगा।

साथ ही स्वच्छता के लिए जन जागरूकता सुजल स्वच्छ गाँव, कचरे से कला, स्वच्छ स्ट्रीट फुड, प्लास्टिक प्रदूषण निवारण अभियान के सिद्धान्त पर विशेष गतिविधियाँ का आयोजन किया जाएगा। 17 सितम्बर को अभियान का शुभारंभ, 25 सितम्बर को श्रमदान गतिविधि एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?