Ro no D15139/23

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक“

“स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय तेरारापंथ युवक परिषद के समन्वय से  जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में वृहद रक्तदान शिविर (रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 )का आयोजन“

कोरबा 16 सितंबर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग  के समन्वय से  जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिरों), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला विकित्सालय में  17 सितंबर से 02  अक्टूबर 2025 तक महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाए सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने दैनिक स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएंगे । जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की विशिष्ट स्वास्थ देखभाल, आवश्यकताओं को पूरा करना, स्वास्थ्य, पोषण, तंदरूस्ती और प्रधानमंत्री के  2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि 17 सितंबर से 02  अक्टूबर 2025  तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान  में  लगने वाले दैनिक शिविरों में रोगों की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्घन पर घ्यान केन्द्रीत किया जाएगा, इस शिविरों में गैर संचारी रोगों, कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल रोग और मातृ स्वास्थ्य की जॉंच एवं उपचार किया  जायेगा  साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता और परामर्श सत्र का आयोजन किया जावेगा।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को  स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय तेरारापंथ युवक परिषद के समन्वय से  जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में वृहद रक्तदान शिविर (रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 ) का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है  कि अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र में लगने वाले शिविरों में महिलाओं की स्वास्थ्य जॉंच कराने हेतु भेजें जिससे उनकी स्वास्थ्य जॉंच हो सके। इसके साथ ही अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने हेतु युवाओं से अपील की है।
फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
जैन मंदिर बुधवारी कोरबा के परिसर में सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना, थीम पर आधारित एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा 17 सितंबर को आयोजन किया जायेगा।

  • Related Posts

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

      कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि कोरबा, 01 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार