Ro no D15139/23

धमतरी में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आगाज

*सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा-स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव*

धमतरी 17 सितम्बर 2025/ लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने आज जिला अस्पताल परिसर में आयोजित हेल्थ कैंप एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग श्री नेहरू निषाद, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।” इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सकारात्मक बदलाव लाना है। एनीमिया नियंत्रण, क्षयरोग उन्मूलन, रक्तदान, टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता को जन-जन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभा रहीं हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं लोकल फॉर वोकल के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों के मरीज धमतरी जिला अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा रहे हैं, यह यहां के डॉक्टरों के संवेदनशीलता का परिचय है। श्रीमती चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाला यह अभियान सेवा और जनजागरण का प्रतीक है। सांसद श्रीमती चौधरी ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक जिले में सतत् चलाया जाएगा। यहां प्रतिदिन 600 से 700 मरीजों की ओपीडी जांच, रक्त परीक्षण, एक्स-रे, विशेषज्ञ परामर्श और छोटी शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं नियमित रूप से की जा रही हैं।
पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके सशक्तिकरण के लिए महत्त्वपूर्ण कदम है।
महापौर श्री रामू रोहरा ने केंद्र शासन और प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए जा रहे विकास कार्यों के साथ स्वास्थ्य में किए जा रहे कार्यों को बताया ।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जानकारी दी कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। जिला अस्पताल में शीघ्र ही ट्रॉमा सेंटर एवं मातृ-शिशु अस्पताल की सुविधा प्रारंभ होगी। वनांचल क्षेत्रों नगरी व सिहावा में एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य पर संदेशास्प्रद प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी जिला चिकित्सालय की ओर प्रदान किया गया। जिला कार्यकम प्रबंधक प्रिया कंवर, सिविल सर्जन डॉ. अरूण टोंडर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आदित्य सिन्हा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनी, जिला प्रबंधक गिरीश कश्यप एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट

    नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए कर रहे जागरूक   धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के…

    Read more

    बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’ एक ही परिसर में प्रारंभिक बाल देखभाल, आंगनबाड़ी और विद्यालय की सुविधा से कुपोषण दूर करने तथा शाला त्याग की प्रवृत्ति रोकने की पहल

      धमतरी जिले में 130 लइका घर संचालित, इस वर्ष 40 नए केंद्र शुरू करने की योजना धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?