Ro no D15139/23

ग्राम मरादेव को मिला आदिसेवा केंद्र का उपहार

*ग्राम स्तर पर सेवाएँ अब आदिसेवा केंद्र से उपलब्ध*

धमतरी 17 सितम्बर 2025/ ग्राम मरादेव में आज आदिसेवा केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर इस पहल का स्वागत किया। जिला कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आदिसेवा केंद्र के माध्यम से ग्राम स्तर पर शासन की योजनाएँ और सेवाएँ सरलता से उपलब्ध होंगी। यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी। जनप्रतिनिधियों ने भी इसे ग्रामीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। कलेक्टर ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगतार प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। गांव के युवाओं को बकरीपालन, पशुपालन जैसे आयमूलक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आदि सेवा केन्द्र के जरिये गांव विकास की योजनाएं तैयार करने, लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए साथी एवं सहयोगियों द्वारा काम किये जायेंगे।
आदिसेवा केंद्र के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा तथा IEC अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी पोस्टर, पंपलेट, नुक्कड़ नाटक और ग्राम सभाओं के जरिए दी जाएगी।
आदिसेवा केंद्र की विशेषताएँः
. शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन सुविधा
. स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण संबंधी परामर्श
. आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन
. दस्तावेज़ व प्रमाण पत्र की त्वरित उपलब्धता
. ग्राम स्तर पर विलेज एक्शन प्लान का क्रियान्वयन
. सतत जनजागरूकता हेतु प्म्ब् अभियान का संचालन
इस अवसर गांव की स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट प्रदान की गयी। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ भी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट

    नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए कर रहे जागरूक   धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के…

    Read more

    बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’ एक ही परिसर में प्रारंभिक बाल देखभाल, आंगनबाड़ी और विद्यालय की सुविधा से कुपोषण दूर करने तथा शाला त्याग की प्रवृत्ति रोकने की पहल

      धमतरी जिले में 130 लइका घर संचालित, इस वर्ष 40 नए केंद्र शुरू करने की योजना धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?