Ro no D15139/23

“अंगीकार 2025” का महापौर ने किया शुभारंभ

आवासीय दस्तावेज वितरित, स्वच्छता शपथ और स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

धमतरी 17 सितम्बर 2025/
नगर निगम धमतरी द्वारा आयोजित “अंगीकार 2025” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयुक्त, सभापति, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भवन अनुज्ञा पत्र और भवन पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवास संबंधी दस्तावेज सौंपे गए। नागरिकों को सूर्य घर योजना का लाभ भी प्रदान किया गया, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में शहर को नई पहल मिली।

इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत सभी नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। महापौर ने स्वयं शपथ दिलाते हुए कहा कि “स्वच्छ धमतरी ही स्वस्थ धमतरी का आधार है।”

कार्यक्रम में नगर निगम की स्वच्छता दीदीयों का विशेष सम्मान किया गया। महापौर श्री रोहरा ने उनके योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि “स्वच्छता दीदियों के अथक परिश्रम और समर्पण ने ही धमतरी को लगातार स्वच्छ नगर के रूप में पहचान दिलाई है।”

अपने उद्बोधन में महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा—
“अंगीकार 2025 केवल एक योजना नहीं बल्कि विकास का संकल्प है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों परिवारों को घर मिला है और सूर्य घर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हमारा प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। स्वच्छता को हमें अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली बनाना होगा। मिलकर हम धमतरी को स्वच्छ, सशक्त और आदर्श नगर बनाएंगे।”

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!