Ro no D15139/23

बिग बॉस से बेघर हुई कंटेस्टेंट, पर सलमान ने पलटा गेम

इंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी का रियलिटी शो’बिग बॉस 19′ इन दिनों काफी सुर्खियों में है. इस बीच बिग बॉस अपने चौथे हफ्ते में है. इस बार वीकेंड का वार में एक्टर और शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. वहीं इस हफ्ते नॉमिनेशन में नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और बसीर अली थे. जानकारी के मुताबिक कम वोट मिलने की वजह से प्रणित मोरे को घर से बेघर कर दिया गया लेकिन सलमान ने बड़ा ट्विस्ट लाकर सभी के होश उड़ा दिए.

सलमान लेकर आए बड़ा ट्विस्ट

दरअसल पहले ये खबर थी कि प्रणित मोरे को घर से बेघर कर दिया है. लेकिन अब इसमें बड़ा ट्विस्ट ये है कि प्रणित नहीं बल्कि नेहल को घर से बाहर किया गया है. हालांकि वो शो में अभी बनी हुई है. उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है. वही सीक्रेट रूम जिसमें शुरुआत में फरहाना भट्ट को कुछ वक्त के लिए भेजा गया था. अब नेहल सीक्रेट रूम में रहकर घरवालों पर नजर रखेगी. जिससे बाकी घर वालों की वो असलियत जान सके.

नेहल को क्यों नहीं किया एलिमिनेट?

प्रणित मोरे को इस हफ्ते नेहल से ज्यादा वोट मिले. नेहल फिलहाल शो में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, इसी वजह से मेकर्स ने उन्हें एलिमिनेट नहीं किया है. साथ ही यस भी बताया गया कि प्रणित सेफ हैं और नेहल को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है.

सलमान ने किसे लगाई फटकार?

वहीं मेकर्स ने बिग बॉस शो का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें सलमान खान सीधे गौरव खन्ना की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं. सलमान ने साफ कहा कि गौरव इस हफ्ते सिर्फ 20 मिनट के लिए दिखे हैं. इसके बाद सलमान ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स से भी पूछा कि किसे लगता है कप्तानी वाले टास्क में गौरव ने कुछ तो काम किया है. वहीं गौरव खन्ना के अलावा सलमान ने अशनूर को भी लताड़ा है. एक्टर ने उन्हें झूठी कहानी गढ़ने वाला बताया है.

 

  • Related Posts

    न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ

    रायपुर. 28 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन की…

    Read more

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ