Ro no D15139/23

 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी वरदान

घर और लॉज दोनों पर सोलर सिस्टम लगाकर घटाया बिजली खर्च, बढ़ाई बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान

रायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया है। सूरज की रोशनी अब यहां न सिर्फ घरों को जगमग कर रही है बल्कि मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का साधन भी बन रही है।

बेमेतरा निवासी श्री धनेश गुप्ता ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम और अपने लॉज पर 4 केवीए का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। पहले जहां हर महीने उनका बिजली बिल हजारों रुपए तक पहुंच जाता था, वहीं अब उनका बिल लगभग शून्य हो गया है। श्री गुप्ता का कहना है कि अब मेरे घर और लॉज दोनों की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। बिजली बिल न के बराबर रह गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह निवेश मात्र दो-तीन साल में ही वसूल हो जाएगा। इसके बाद मुफ्त बिजली के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी होगी।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से आसानी से फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाती है और सब्सिडी की राशि सीधे खाते में जमा होती है। केंद्र सरकार से उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्राप्त हुई है। इससे सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई। श्री गुप्ता ने कहा कि इस योजना से जहां आम जनता को आर्थिक बचत और अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है। “सौर ऊर्जा अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

श्री धनेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया और लोगों से अपील की कि हर घर को इस योजना से जुड़ना चाहिए। आज हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक और पर्यावरण रक्षक भी बन सकते हैं।

  • Related Posts

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

    *सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान*   *इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन*   रायपुर,…

    Read more

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?