Ro no D15139/23

धरमपुरा में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

सफलता के लिए सतत अभ्यास एवं प्रयास जरूरी-विधायक श्री किरण देव

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2025/ धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ विधायक जगदलपुर श्री किरण देव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर विधायक श्री किरण देव ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उम्दा प्रदर्शन करने हेतु उत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत प्रत्येक स्पर्धा में अवश्यंभावी है लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री महेश कश्यप और विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्री संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधी शामिल हुए।
विधायक श्री किरणदेव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन अपने-अपने जीवन का स्वर्णिम काल होता है। खूब मेहनत कर अपने जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा सभी खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। खेल में हार-जीत लगे रहता है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अनुशासन के साथ खेल भावना के साथ खेलें। वहीं महापौर श्री संजय पांडे ने भी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि इस चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स ,रग्बी एवं हैडबाल खेल का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के पांच जोन बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा शामिल हुए हैं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन सहित जनप्रतिनिधिगण, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री राकेश पाण्डेय तथा स्कूल शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?