Ro no D15139/23

विधायक किरण देव ने नवरात्रि के अवसर पर पदयात्री सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2025/ नवरात्रि पर्व के पहले दिन विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने बस्तर में विभिन्न पदयात्री सेवा केंद्रों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। इन केंद्रों का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों को निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करना है।
नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन और व्यावसायिक संगठन मिलकर पदयात्रियों के लिए सेवा केंद्र स्थापित करते हैं। इसी क्रम में श्री किरण देव ने जिया डेरा में आंध्र समाज और तितली गार्डन, डिमरापाल एवं केशलूर में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संचालित सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री किरण देव ने छत्तीसगढ़ और बस्तर के निवासियों को नवरात्रि और बस्तर दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पदयात्री सेवा केंद्रों में सेवा कार्य करने वाले सभी संगठनों और लोगों की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री श्याम सोमानी और अन्य प्रमुख पदाधिकारी श्री पुखराज बोथरा, श्री पी जयंत राव नायडू, श्री यशवर्धन राव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री विमल बोथरा, श्रीबी जयराम और श्री रोशन झा भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

      *राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय थे उपस्थित* *बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए…

    Read more

    23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    *लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा*   रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील