Ro no D15139/23

23 महीने बाद जेल से बाहर आए आजम खान; अखिलेश यादव ने कहा- सारे मुकदमे वापस होंगे

लखनऊ । सपा नेता आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई हो गई है. रिहाई के बाद  आजम खान ने कहा- ‘जिस-जिस ने मेरे लिए दुआ की उसके लिए उन्हें शुक्रिया और जिन्होंने मदद की उनका भी शुक्रिया।’ आजम की रिहाई पर अखिलेश यादव ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट को धन्यवाद देता हूं. हमें उम्मीद थी कि कोर्ट न्याय करेगा. आखिरकार आजम साहब जेल से बाहर आ गए हैं. हमारी सरकार बनी तो उनपर और समाजवादियों पर लगे सारे मुकदमे वापस होंगे.

बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया. इस दौरान जेल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था और उनके बड़े बेटे के साथ कुछ अन्य परिजन भी मौजूद थे.

आजम खान अपने परिवार के साथ सीधे रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं. सुरक्षा कारणों से वह जेल के मुख्य गेट के बजाय दूसरे गेट से बाहर निकले. उनके काफिले में पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थीं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आजम का काफिला जिन जिलों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, वहां की पुलिस को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

  • Related Posts

    जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार | पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के…

    Read more

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    पेरिस, फ्रांस, 01 Oct 2026 – “एफिल टावर पर हमारे प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से सम्बन्धित आधिकारिक जाँच के निष्कर्ष सामने आने के बाद, बी.ए.पी.एस. सबसे पहले इस मुलाकात से जुड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी