Ro no D15139/23

पाकिस्तान को आज श्रीलंका से मिलेगी चुनौती, ‘करो या मरो’ की जंग में उतरेगी पाक टीम

खेल डेस्क । एशिया कप 2025 के सुपर-4 में शुरुआती झटके झेलने के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों मंगलवार को जब आमने-सामने होंगे तो वे इस अहम चरण में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब होंगे. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में अपराजित रहते हुए आसानी से प्रवेश किया था. लेकिन सुपर-4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश से चार विकेट की हार के शिकार हुए. इस हार ने न सिर्फ उनकी लय बिगाड़ी बल्कि टी20 एशिया कप में उनकी आठ मैचों की शानदार जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया.

दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम में मैदान से बाहर के मुद्दों ने सुर्खियां बटोरीं हैं, जिससे मैदान पर उनका औसत प्रदर्शन दब गया है. वे अव्यवस्था में हैं, क्योंकि रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों उन्हें एक और करारी हार झेलनी पड़ी, जो इस टूर्नामेंट में ‘मेन इन ब्लू’ से उनकी दूसरी हार थी।

भारत और बांग्लादेश के पास दो-दो अंक हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव की टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से शीर्ष पर है. श्रीलंका और पाकिस्तान क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. कम समय में सुधार की गुंजाइश न होने के कारण अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा और उनकी टीम भारी दबाव में ‘करो या मरो’ की स्थिति का सामना कर रहे हैं.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवनः पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा.

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ