Ro no D15139/23

मछलीपालन कर जिले के किसान बनेंगे आत्मनिर्भर, जिला प्रशासन एवं एबीस की सहयोगी कंपनी के मध्य एमओयू

धमतरी । जिले के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज जिला प्रशासन एवं राजनांदगांव स्थित एबीस कंपनी की सहयोगी कंपनी द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टिट्यूट नई दिल्ही के बीच मछलीपालन को प्रोत्साहित करने हेतु द्विपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी और मछलियों की खरीदी और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगरेल बांध एवं आसपास के गांवों के मछलीपालकों को मछलीपालन की उन्नत विधियों से जोड़ते हुए विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि धमतरी जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और यहां के किसान मेहनत से खरीफ एवं रबी मौसम में धान उत्पादन करते हैं, जिसके कारण इसे “धनहा धमतरी” कहा जाता है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कहा कि जिले में फसल चक्र परिवर्तन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर कम जल मांग वाली फसलों की ओर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले की भौगोलिक स्थिति मक्का उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरी विकासखंड में 1000 हेक्टेयर, मगरलोड में 500 हेक्टेयर तथा धमतरी में 500 हेक्टेयर रकबे में मक्का फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में पीएमएफएमई योजनांतर्गत दाल मिल, तेल मिल, आटा चक्की सहित अन्य यंत्रों के लिए प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रत्येक विकासखंड में 20-20 प्रकरण तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही दलहन-तिलहन, लघु धान्य फसलें, ऑयल पाम एवं मखाना जैसी नवाचार फसलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने पीवीटीजी कृषकों को बांस रोपण के लिए प्रेरित करने तथा एग्रीस्टेक, किसान पोर्टल एवं कैरी फॉरवर्ड से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस प्रकार जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले के किसान मछलीपालन, मक्का उत्पादन एवं नवाचार खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगे और आर्थिक उन्नति की दिशा में एक नई पहचान स्थापित करेंगे।

  • Related Posts

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

    *सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान*   *इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन*   रायपुर,…

    Read more

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?