Ro no D15139/23

ग्रामीण सड़क निर्माण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

धमतरी 26 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत डोकाल से कौर्रा होते हुए कमार पारा तक बन रही ग्रामीण सड़क का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी उपस्थित इंजीनियरों से विस्तार से ली और सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि ग्रामीण अंचल के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही और समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर बल दिया।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डोकाल-कौर्रा-कमार पारा मार्ग से आसपास के गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। सड़क बन जाने से इन गांवों में रह रहे ग्रामीणों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक आसानी से पहुंचने में सुविधा होगी।
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण गांवों की जीवनरेखा है, जो विकास को गति देती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय मानकों के अनुरूप कार्य समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें।

  • Related Posts

    फसल विविधीकरण से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

    फसल विविधीकरण से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन धमतरी, 10 जून 2026। प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और…

    Read more

    भ्रामक समाचार का जिला पंचायत एवं आरसेटी ने किया खंडन ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार निराधार एवं तथ्यहीन

      धमतरी, 10 जून 2026/ कुछ समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार को जिला पंचायत धमतरी…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू