Ro no D15139/23

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2025। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाते हुए एक दिन-एक साथ-एक घण्टा श्रमदान के संकल्प के साथ ग्राम के विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियां, सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त गांव, पौधरोपण तथा स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू ने कहा कि राजनांदगांव जिले की सशक्त पहचान बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को स्वच्छता की मिसाल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनभागीदारी से ही ग्राम को स्वच्छ रखा जा सकता है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव जिले को स्वच्छता में अग्रणी जिला बनाने के लिए ग्रामीणों से अपने घर एवं आस-पास नियमित साफ-सफाई की आदत बनाने, समय पर निर्धारित स्वच्छता शुल्क जमा करने तथा गांवों में स्वच्छता नवाचारों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्वसहायता समूहों एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जनपद पंचायत सदस्य सहित जिला पंचायत राजनांदगांव से श्री सोमनाथ साहू, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डॉ. छोटे लाल साहू, यूनिसेफ से श्री बसंत मार्कण्डेय एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि संबंधी प्रतिबंध शिथिल

    राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत टेड़ेसरा से मुड़ीपार-घुमका-कलडबरी-पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं…

    Read more

    सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई एवं लेवल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी