Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से घर-घर ऊर्जा आत्मनिर्भरता

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि हर घर हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर हो रहा है।

मुंगेली नगर के रामगोपाल तिवारी वार्ड निवासी श्री राकेश शुक्ला ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 2 से 3 हजार रुपये तक आता था, जिससे घरेलू बजट गड़बड़ा जाता था। सोलर रूफटॉप पैनल लग जाने से अब उन्हें प्रतिमाह 1500 से 2 हजार रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना से न केवल आर्थिक लाभ मिल रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

श्री शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आमजन के लिए वरदान है। इससे बिजली विभाग पर निर्भरता कम हो रही है। अघोषित विद्युत कटौती जैसी समस्याओं से भी निजात मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं।
इस योजना के तहत 1 किलोवाट रूफटॉप सोलर सिस्टम पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कुल 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। 3 किलोवाट तक की क्षमता पर यह सब्सिडी 1 लाख 8 हजार रुपये तक है। साथ ही नेट मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर उपभोक्ता आय भी अर्जित कर सकते हैं। आसान किश्तों और कम ब्याज दर पर बैंक वित्तीय सहायता उपलब्ध है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?