Ro no D15139/23

तोकापाल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 123 महिलाओं को मिला लाभ

जगदलपुर, 30 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में सोमवार को एक विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  स्वास्थ्य शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और शारीरिक स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया, जिससे परिवार और समाज में महिलाओं तथा युवाओं को स्वस्थ रखने में मदद मिल सके।

शिविर में कुल 123 हितग्राहियों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई गईं।
शिविर में 43 महिलाओं की उच्च रक्तचाप जांच की गई, जिनमें से 4 में उच्च रक्तचाप पाया गया। इसके साथ ही 16 महिलाओं की मधुमेह जांच हुई, जिनमें से 4 में उच्च मधुमेह के लक्षण मिले। यहां 21 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। टीबी की  जांच में 6 संदिग्ध मामले सामने आए। सिकलसेल जांच को 9 जांचें की गई, जिनमें 1 संदिग्ध मामला पाया गया। 32 अन्य बीमारियों की जांच की गई और आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं।
यह शिविर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में मेडिकल कॉलेज से आए चिकित्सकों के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के डॉ. नीरज सेठिया, डॉ. मनीषा जांगिड़, अलका ध्रुव, शिवनारायण पांडे, जे.एल. भारद्वाज, मोहन कश्यप, बलराम प्रसाद पांडे, आदिलक्ष्मी राव, डॉलिया पॉल, नितिशा जोन्हा, हेमकुमारी तथा विकासखंड के मितानिनों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ