Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान के सर्वेक्षण कार्य को समुदाय की सहभागिता से करें सुनिश्चित-कलेक्टर हरिस एस

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर, 30 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय बहुल ग्रामों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता के साथ करें। इस कार्य में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आदि कर्मयोगी एवं आदि साथी के साथ ही समुदाय की सहभागिता से चिन्हित ग्रामों के लिए बेहतर एवं कारगर रोडमैप तैयार करना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में समय सीमा की बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए। उन्होंने उक्त सर्वेक्षण कार्य हेतु चिन्हित ग्रामों में संबंधित जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से माॅनिटरिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान एवं विलेज कार्ययोजना की रूपरेखा तत्काल तैयार करने कहा। आदि सेवा केंद्रों में दीवार लेखन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने सहित प्रत्येक ग्रामसभा में विलेज प्लान पर विस्तृत चर्चा किए जाने पर जोर दिए।
कलेक्टर ने बैठक में पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही जन शिकायतों की स्थिति की समीक्षा के दौरान नियद नेल्लानार पोर्टल पर डेटा एंट्री को अद्यतन रखने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं के डेटा को तत्काल अपडेट कराने के निर्देश देते हुए कहा कि डेटा एंट्री का दैनिक जांच अनिवार्य रूप से की जाए। बैठक में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के बच्चों के आधार कार्ड निर्माण एवं राशन से जोड़ने की कार्यवाही को गति देने पर बल दिया। जॉब कार्ड निर्माण की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों के नामों की पुष्टि एवं उन्हें कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों को गति देने हेतु ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। एनआरएलएम एवं मनरेगा के कार्यों की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पीडीएस दुकानों के फिनिशिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने पर बल दिया गया।
कलेक्टर ने डीएमएफटी मद से संचालित विकास कार्यों की प्रगति पर विभिन्न विभागों से जानकारी ली तथा 2022-2023 तक के सभी अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समाज कल्याण विभाग, खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एग्रीस्टैक में शेष किसानों के पंजीकरण की समीक्षा करते हुए खाद्य भंडारण हेतु पीडीएस दुकानों से डीडी की राशि जमा कराने की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अद्यतन वारिसान, नवीन पंजीकरण एवं वारिसान के साथ पंजीकरण कराने हेतु लक्षित कार्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए। किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति, उद्यान, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों की चर्चा के दौरान मेडिकल काॅलेज अस्पताल डिमरापाल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से जन्म प्रमाण पत्र प्रदाय स्थिति का संज्ञान लिया और सीएमएचओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण कार्यों को गति देने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में दैनिक सुपरवाइजर एवं सेक्टर विजिट की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने पर जोर दिया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, डीएफओ श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित।

  • Related Posts

    23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    *लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा*   रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?