Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम भांड़ी में उल्टी-दस्त से पीड़ित ग्रामीणों से की मुलाकात

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत भांड़ी में उल्टी-दस्त की समस्या से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रभावित मरीजों से अस्पताल एवं घर जाकर हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभावी उपचार, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तथा पीड़ितों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ग्राम भांड़ी में बीमार ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा तथा स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि ग्राम भांड़ी में पिछले दिनों दूषित जल पीने से कई ग्रामीण उल्टी-दस्त से बीमार हो गए थे। इस बीच एक महिला की मृत्यु भी हो गई है और आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े की संवेदनशील पहल और मौके पर पहुंचकर किए गए निरीक्षण से ग्रामीणों को हौसला और विश्वास मिला है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 2818.1 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 101 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 27 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    कांकेर में मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग एलर्ट, आश्रम और छात्रावासों के बच्चों की हो रही है नियमित जांच आश्रम-छात्रावासों में एक्टिव सर्विलांस अभियान, पॉजिटिव मिले मरीजों का इलाज शुरू

      रायपुर, 27 जुलाई 2026/उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। जिले के सभी विकासखंडों…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच