Ro no D15139/23

अब घर में चमक रही सौर रोशनी, बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बने सेवकराम

*पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना और शासन की डबल सब्सिडी से घटा बिजली बिल*

रायपुर 03 अक्टूबर 2025/ सूर्य की किरणें अब सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि आमजन की जिंदगी में नई ऊर्जा और आय का साधन भी बन रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने बैकुण्ठपुर के निवासी श्री सेवक राम राजवाड़े की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला दिया है। जहां कभी बढ़ते बिजली बिल उनकी चिंता बढ़ाते थे, वहीं अब वे बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बन गए हैं। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से न केवल घरेलू खपत व बिजली बिल की समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बनकर अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत कर रहे हैं।

*शून्य बिजली बिल*

श्री राजवाड़े ने अपने घर की छत पर 3 केवी क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। इस पर 78 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। परिणामस्वरूप, पहले जहां हर महीने हजारों रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। श्री राजवाड़े बताते हैं कि इस योजना की आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रही। एक बार आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया स्वतः पूरी हो गई और सोलर पैनल समय पर उनके घर पर स्थापित कर दिया गया। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनका कहना है कि इस योजना ने उन्हें न केवल बिजली बिल से मुक्ति दिलाई, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर भी दिया है।

श्री राजवाड़े ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल सब्सिडी ने इस योजना को आमजन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इससे लोग जागरूक होकर सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है