Ro no D15139/23

ईब नदी पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग में बनेगा उच्चस्तरीय पुल

*120 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4.86 करोड़ रुपए स्वीकृत*

*आवागमन होगा और भी होगा सुरक्षित*

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ ईब नदी कुनकुरी-रनपुर मार्ग में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 86 लाख 74 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में यह कार्य निविदा स्तर पर है। यह मार्ग कुनकुरी विकासखंड को बगीचा तहसील मुख्यालय और सरगुजा जिले से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास ने नई रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार ठोस पहल की जा रही है। सड़कों, पुलों और अन्य अधोसंरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को सुविधा मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों की पहुंच आसान हुई है।

ईब नदी पर बनी पुरानी पुलिया समय के साथ जर्जर हो चुकी थी और संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। बारिश के दिनों में पुलिया पर पानी बहने से आवाजाही और भी जोखिमपूर्ण हो जाती थी। नागरिक लंबे समय से नए पुल की मांग कर रहे थे। नए उच्चस्तरीय पुल के निर्माण से यातायात सुरक्षित व सुगम होगा। वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी और आमजन निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!