Ro no D15139/23

नदी के टापू में फंसे पुजारी को बाढ़ बचाव दल ने सुरक्षित निकाला

*धमतरी 03 अक्टूबर 2035/-जिले के ग्राम नवीन जोरा तराई थाना कुरुद में आज एक बड़ी घटना टल गई, जब मंदिर के पुजारी नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम के मंदिर पुजारी श्री इतवारी राम कश्यप पिता श्री सीताबी राम कश्यप, उम्र 65 वर्ष, नदी का जलस्तर बढ़ने से अचानक टापू में फंस गए थे।*

*इस संबंध में सूचना मिलते ही जिला सेनानी सुश्री शोभा ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को मोटर बोट सहित तत्काल रवाना किया।*
*रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुजारी को सुरक्षित निकालकर नदी पार कराया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और पुजारी को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।*
*रेस्क्यू अभियान में बाढ़ बचाव दल के जवान कलीराम ध्रुव, अनिल नेताम, टिकेश साहू, नरेंद्र डहरिया, दुष्यंत नेताम एवं चन्द्र कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने जवानों के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।*
*इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन एवं बचाव दल किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समय पर की गई कार्यवाही से एक बड़ी जनहानि टल गई।*

  • Related Posts

    सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश

      रायपुर, 19 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में नागरिकों का शासन व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत करने तथा धमतरी सहित 23 लक्षित जिलों…

    Read more

    18 से 20 जून तक आयोजित हुए वृहद पंजीयन शिविर

      धमतरी, 19 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में संचालित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के”…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति