Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान का ग्राम पंचायतों में लोगों की मिल रहा है सहभागिता

जशपुरनगर 3 अक्टूबर 2025/ जिले में प्रारंभ हो रहे “आदि कर्मयोगी अभियान” को लेकर ग्राम सभाओं में व्यापक तैयारी और सहभागिता देखने को मिली है। इस अभियान के तहत जिले के सभी 417 ग्राम पंचायतों में विलेज एक्शन प्लान पारित किया जा रहा है, जिसमें हर ग्राम की अलग-अलग तारीख तय है। यह पहल सामुदायिक नेतृत्व और सहभागिता के साथ विकास की नयी दिशा तय कर रही है।

आदि कर्मयोगी अभियान जशपुर में
जिले के लोग स्वयं आगे बढ़कर विकास की योजनाओं में सहभागिता निभा रहे हैं। ग्रामसभा में किए गए ट्रांजेक्ट वॉक के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने गाँव की ज़रूरतें, समस्याएँ और विकास की प्राथमिकताओं को प्रत्यक्ष तौर पर चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार की है।
जनसहयोग और जमीनी भागीदारी
इस अभियान में जिले के लगभग 4000 आदि साथी और 6000 आदि सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे न सिर्फ़ ग्रामवासियों को अभियान से जोड़ रहे हैं बल्कि हर घर तक जागरूकता और भागीदारी का संदेश पहुँचा रहे हैं।
प्रशासनिक दिशा-निर्देश
जशपुर ज़िले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने भी अभियान की प्रगति और प्रभावी संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि हर ग्रामसभा में पारित होने वाली योजना पारदर्शी हो और आमजन की प्राथमिकताओं को सर्वाेच्च महत्व दिया जाए। जशपुर जिले के हर एक गाँव में ग्रामसभा का आयोजन उत्सव जैसा माहौल लिए हो रहा है। ग्रामीण उत्साह के साथ अपने विचार रख रहे हैं और कार्ययोजना बनाने में हाथ बँटा रहे हैं। यह प्रक्रिया न केवल शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मज़बूत कर रही है बल्कि ग्रामीण समाज को अपनी समस्याओं और समाधानों का साझेदार भी बना रही है।
जनभागीदारी से विकास की ओर
आदि कर्मयोगी अभियान यह संदेश दे रहा है कि शासन की कोई भी योजना तभी सफल होगी जब उसे आम जनता का सहयोग और नेतृत्व मिले। ग्राम सभाओं में पारित विलेज एक्शन प्लान भविष्य की विकास यात्रा का रोडमैप बनेगा।
जशपुर ज़िला प्रशासन और ग्रामीण मिलकर जिस प्रकार इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, वह आने वाले समय में एक आदर्श मॉडल सिद्ध होगा। यह पहल ग्रामीण विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और स्थानीय लोगों को अपने गाँव की प्रगति के साथ जोड़ने का मज़बूत अवसर प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जिले में 6050 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, अऋणी किसानों को बीमा से जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें