Ro no D15139/23

जिले में संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जिले में उपलब्ध डायलिसिस सुविधा से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित – कलेक्टर
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु ली बैठक

जशपुरनगर 03 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए टीबी की जांच तीव्र करने एवं टीबी के पीड़ितों को निक्षय पोषण अभियान के तहत पोषक आहार प्रदान करने को कहा। उन्होंने सिकलसेल, वक्ष कैंसर, ग्रीवा कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि रोगों की नियमित जांच संचालित कर सभी मरीजों से नियमित रूप से उसका फॉलो अप लेने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले के बाहर होने वाले प्रसवों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव की व्यवस्था सुदृढ करते हुए लोगों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सास बहू सम्मेलन, एएनसी जांच, टीकाकरण समय पर करवाने एवं प्रत्येक गर्भवती महिला की जानकारी संधारित करने एवं उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। इसके साथ ही नवजात बच्चे का जन्म के साथ रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कैम्पों की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित करने को कहा।
उन्होंने जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव एवं कुनकुरी में उपलब्ध डायलिसिस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने डायलिसिस सुविधा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी का प्रसार करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता स्व प्रमाणीकरण के लिए नेशनल क्वालिटी एससुरेन्स कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने आरबीएसके, कीमोथेरेपी सुविधा, एएनसी जांच, एनआरसी केंद्र आदि के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ जीएस जात्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने  दिए निर्देश खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा और रबी फसल 2026-27 की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

      जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शासन की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार

      कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपए की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का हो रहा निर्माण लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ निर्माण कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?