मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत जिले में 4 रूटों पर  5 अक्टूबर से बसों का संचालन होगा प्रारंभ

आज रणजीता स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत अब जशपुर जिले में भी बसों का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। आज बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी कड़ी में जिले में 4 रूटों पर बस का संचालन किया जाएगा। कल 05 अक्टूबर  निर्धारित समय पर बसें संचालित होंगी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत जिले में दुलदुला से अबिरा, पत्थलगांव से बुलडेगा, कैलाशगुफा से बगीचा और सन्ना से चम्पा रूट पर बस का संचालन किया जाएगा। इससे जिले के ग्रामीण अंचलों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी और आमजन को आवाजाही में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा एवं श्री प्रशांत कुशवाहा, सीईओ जनपद पंचायत श्री लोकहित भगत,बस संघ अध्यक्ष श्री केदार मिश्रा सहित  जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पैंगोलिन शल्क की अवैध खरीदी-बिक्री में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

    जशपुरनगर 13 फरवरी 2026/ वनमण्डल जशपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गुमला वनप्रमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन के शल्क (छाल) की अवैध…

    Read more

    राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: जिला स्तर पर एवं समस्त विकासखंडों में किया गया सामूहिक दवा सेवन का शुभारंभ फाइलेरिया की बीमारी खत्म करने दवा का सेवन करने की अपील’

    जशपुरनगर 13 फरवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा फाइलेरिया (हाथीपांव) को खत्म करने के उद्देश्य से 2027 तक के लक्ष्य के साथ देश के स्थानिक जिलों में व्यापक  सामूहिक दवा सेवन अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,