Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई में किया नए उप तहसील भवन का शुभारंभ, विधायक के प्रयासों से जनता को मिलेगी सुविधा और समाधान

*उप तहसील केवल एक कार्यालय नहीं है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच एक सेतु है : भावना बोहरा*

जनता की सेवा, सुविधा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता से कार्य करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पांडातराई नगर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। आज विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई हाई स्कूल मैदान के पास नए उप तहसील भवन का शुभारंभ कर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस सौगात से अब नगर व आस-पास के क्षेत्र में निवासरत परिवारों को भू-राजस्व एवं विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना होगा उनके गाँव के समीप ही अब उनकी इन सभी समस्याओं के समाधान की सुविधा उन्हें मिलेगी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि उप तहसील की स्थापना हमारे क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर है। यह एक ऐसा केंद्र है जो प्रशासन को जनता के और करीब लाता है। पहले, छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों, जैसे जमीन के दस्तावेज, रजिस्ट्री, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, या अन्य सरकारी सेवाओं के लिए, हमारे क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे समय, धन, और ऊर्जा की बर्बादी होती थी। लेकिन अब, इस उप तहसील के खुलने से ये सभी सेवाएँ आपके अपने क्षेत्र में, आपके द्वार पर उपलब्ध होंगी। यह हमारे क्षेत्र के विकास, सुशासन, और जनता की सुविधा के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में निरंतर जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से हमारी बहनें और बुजुर्ग, जो लंबी यात्रा करने में असमर्थ होते हैं, अब आसानी से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। उप तहसील के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस उप तहसील की स्थापना से यहाँ कार्यरत कर्मचारी, नगर के छोटे व्यवसाय एवं व्यापारियों और स्थानीय बाजार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह उप तहसील केवल एक कार्यालय नहीं है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच एक सेतु है। यहाँ न केवल प्रशासनिक सेवाएँ मिलेंगी, बल्कि जनता की समस्याओं, शिकायतों, और सुझावों को भी सुना जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि यह उप तहसील एक ऐसी जगह बने, जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, सुविधा, और समाधान मिले। हमारी सरकार और प्रशासन का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस उप तहसील की स्थापना उसी दिशा में एक कदम है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहाँ कार्यरत कर्मचारी जनता की सेवा में तत्पर रहें और आपकी हर समस्या का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से हो। यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक सुविधाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि यह हमारे क्षेत्र की प्रगति, समृद्धि, और एकजुटता का प्रतीक भी बनेगा।

भावना बोहरा ने कहा कि इसकी स्थापना से सबसे ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा इसके साथ ही खसरा, खतौनी और नक्शा, जमीन का बँटवारा, नामांतरण, जमाबंदी लगान और राजस्व वसूली, ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र, स्थानीय स्तर पर लोगों की शिकायतों का समाधान, जैसे भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं में समस्याएँ, या अन्य प्रशासनिक कार्यों का सुचारू रूप से समाधान सुनिश्चित होगा। यह जनता की समस्याओं को त्वरित और स्थानीय स्तर पर हल करने में मदद करता है, जिससे प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के उपयोग से कार्य तेजी से और पारदर्शी ढंग से होते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।

इस अवसर पर नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?