Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा 07 अक्टूबर 2025/

एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 03-03 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 08 अक्टूबर 2025 से मंगाया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं निर्धारित है। आवेदिकाओं को संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र का नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक के माध्यम से परियोजना कार्यालय में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन दिवस में जमा कर सकते है। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा,  नगर निगम के सूचना पटल एवं सभी संबंधित वार्डो के आंगनबाड़ी के सूचना पटल पर उपलब्ध है। वार्डवार कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी एवं नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

      कोरबा 10 जून 2026/न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत…

    Read more

    प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेष परीक्षा आज

      कोरबा 10 जून 2026/छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड/बी.एस.सी. नर्सिंग (बीईडी-बीएससीएन) प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जिले के 17…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी