Ro no D15139/23

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कारगर कदम

*अब बिजली बिल लगभग शून्य- नीलकण्ठसाहू*

रायपुर, 8 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रहा है l

इसी कड़ी में बलौदाबाजार नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी नीलकंठ साहू ने इस योजना से जुड़कर न केवल अपने घर की बिजली खर्च में भारी बचत की है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

*पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सुरक्षित पहल*

श्री साहू ने बताया कि “मैं कुछ महीने पहले रिश्तेदार के घर अभनपुर गया था, जहां मैंने पहली बार पीएम सूर्यघर योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल को देखा। इससे प्रेरित होकर मैंने भी करीब तीन महीने पहले अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया तब से मेरे घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है, जिससे न केवल आम जनता को आर्थिक राहत मिल रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है।” श्री नीलकंठ साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझे गर्व है कि मैं ‘मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठा रहा हूं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहा हूं। मैं आमजनों से भी अपील करता हूं कि वे इस योजना का लाभ अवश्य लें।”

*शासन दे रही है अनुदान*

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को सोलर पैनल स्थापित करने हेतु शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है, जिससे घरों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध हो रही है l केन्द्र सरकार के द्वारा 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30 हजार रूपए और राज्य सरकार 15 हजार रूपए ,
2 किलोवाट क्षमता वाले संयंत्र पर केंद्र सरकार 30 हजार और राज्य सरकार 30 हजार और 3 किलोवाट के लिए केंद्र सरकार 78 हजार रूपए और राज्य सरकार 30 हजार की सब्सिडी दी जाती है।

  • Related Posts

    अम्बागढ़ चौकी पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वा गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का हुआ आयोजन

      अम्बागढ़ चौकी। पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 19 अप्रैल 2026 को साहू सामुदायिक भवन अम्बागढ़ चौकी में गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

    Read more

    महासमुंद शिक्षा विभाग द्वारा की गई सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा 

    महासमुंद 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार आज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवश्यक तैयारियों, विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा लंबित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी