Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न

किसी हितग्राही का ऋण अस्वीकृत किया जाता है तो उसका उचित कारण बताने के साथ समाधान के तरीके से कराएं अवगत- कलेक्टर

जशपुरनगर 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाएं जिनका बैंक के माध्यम से जमा और भुगतान की कार्यवाही की जाती है उन पर होने वाली व्यवहारिक दिक्कतों के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर श्री व्यास ने किसानों, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ सरलता से दिलाने हेतु बैंकों से उदार व सहयोगात्मक रुख अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यवहारिक दिक्कतें आती हैं उनका समाधान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि बैंकिंग सेवा के लाभ से कोई वंचित न हो और शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन सरलता से हो सके।
कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि यदि किसी हितग्राही का ऋण आवेदन अस्वीकृत किया जाता है तो उसका उचित कारण बताने के साथ ही समाधान के तरीके से भी अवगत कराएं। उन्होंने दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में बैंकिंग जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि जिन लोगों के बैंक खाते अब तक नहीं खुल पाए हैं, उन्हें शीघ्र बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाए ताकि वे भी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से सीएसआर मद का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में करने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
कलेक्टर ने बिहान समूहों के बैंक लिंकेज को तीव्रता से करने के साथ मुद्रा योजनांतर्गत  अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति को कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने  किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले ऋण में उदारता बरतते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात को संतुलित रखते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर बल दिया। कलेक्टर ने स्वनिधी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिहान योजना और अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया जाए। उन्होंने बैंकों द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में  रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर वाल्टर वेंगरा, आरबीआई एलडीओ श्री नवीन तिवारी, सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड श्री मिलयोर बड़ा सहित सहित बैंकों के मैनेजर तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल