Ro no D15139/23

जनता की सुविधाओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 49 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सेवा एवं सुविधा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जा रही है। इसी क्रम में आज विधायक भावना बोहरा ने 49 लाख 52 हजार रुपए के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर खुर्द, बनिया,डुमरिया, मजगांव एवं रणजीतपुर में सीसी रोड, पुलिया निर्माण, भवन एवं विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह विकास कार्य ही समृद्ध पंडरिया की आधारशिला है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उपेक्षित पंडरिया विधानसभा डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है। खासकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के जीवन को सुगम बनाने और उनकी समस्याओं का निराकरण मूलभूत सुविधाओं, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों, स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण एवं अति आवश्यक जरूरतों सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। आज गाँव-गाँव में प्रकाश व्यवस्था से हर गली रोशन हो रही है। पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। विकास कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहें हैं वहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से पूरे किये जा रहें हैं और साधन एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि आज इन सभी विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और हमारा लक्ष्य एवं प्रयास भी यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास व उनका सशक्तिकरण करना। आज महिला, युवा,किसान और वृद्धजन सबके सशक्तिकरण एवं सम्मान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है जिससे उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। यह सभी योजनाएं और निर्माण कार्य हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले समय में भी हम जनता की सुविधा और क्षेत्र की प्रगति के लिए अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?