Ro no D15139/23

अवैध अतिकमणकारियों के खिलाफ नगर पालिका की सख्त कार्रवाई

*शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया*

*अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार होगी कार्यवाही*

कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा ने आज बड़ी कार्यवाई करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। एक कब्जाधारी ने बिना अनुमति बिल्डिंग तैयार कर ली थी, जबकि दूसरे ने टीन शेड का ढांचा खड़ा कर कब्जा कर लिया था। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कवर्धा ने कब्जा हटाने हेतु 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोज़र चलवाया और जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*अतिक्रमण भूमि पर बना लिया था पक्का निर्माण*
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बिल्डिंग तैयार कर ली थी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने टीन शेड का अस्थायी स्ट्रक्चर खड़ा कर कब्जा जमा लिया था। दोनों ही अतिक्रमणकारियों ने किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति नहीं ली गई थी जबकि उक्त भूमि नगर पालिका की स्वामित्तव की है। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन नगर पालिका की संपत्ति है जिसे अवैध रूप से घेरकर कब्जा किया गया था। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच की गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत दिया गया है। प्रायः देखा जा रहा है कि लोगों द्वारा नाली के उपर अतिक्रमण कर अपना दुकान संचालन किया जा रहा है जिससे साफ-सफाई किये जाने में भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए अब नगर पालिका द्वारा नाली के उपर या शासकीय भूमि में किये अतिक्रमणकारियों को हटाने हेतु लगातार अभियान चलाया जायेगा।

*नगर पालिका की राजस्व टीम ने की कार्यवाही*
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अतिक्रमण हटाये जाने हेतु 12 सदस्यीय दल का गठन किया गया था दल को बताया गया था कि वार्ड क्रं. 23 इंदिरा शॉपिंग काम्पलेक्स के पीछे अतिक्रमण/अवैध निर्माण दो व्यक्तियों द्वारा किया गया है जिसे हटाये जाने हेतु उपअभियंता के साथ-साथ राजस्व टीम, सफाई टीम को शामिल किया जाकर सुबह 11 बजे कार्यवाही की शुरूवात किया गया। जिसमें शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्यवाही नगर पालिका की टीम द्वारा राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई। नगर पालिका परिषद ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने से बचें और नगर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?