Ro no D15139/23

एसडीएम जशपुर ने मनोरा तहसील के पटवारियों और तहसीलदार की ली बैठक

प्राथमिकता से कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश

 जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2025/ जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने विगत दिवस 08 अक्टूबर को मनोरा तहसील के समस्त तहसीलदार एवं पटवारियों की बैठक आयोजित कर एग्रीस्टेक (किसान पंजीयन) की प्रगति की समीक्षा की गई।  बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन कृषकों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे किसानों को तीन दिवस के भीतर चिन्हांकित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में सभी संबंधित राजस्व अमले को सक्रियता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के पश्चात् एसडीएम श्री मस्के द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मनोरा के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया और विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की बैठक लेकर विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि एक गूगल शीट तैयार कर ऐसे विद्यार्थियों की समग्र सूची तैयार की जाए, जिनका जाति प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं हुआ है. ताकि कार्य की निरंतर निगरानी की जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि दीपावली पर्व से पूर्व सभी पात्र विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाकर वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं शासकीय योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने  दिए निर्देश खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा और रबी फसल 2026-27 की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

      जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शासन की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार

      कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपए की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का हो रहा निर्माण लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ निर्माण कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?