Ro no D15139/23

महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

*वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रेडी-टू-ईट उत्पादन यूनिट का किया शुभारंभ*

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा की दिशा में एक और नई पहल की शुरुआत हुई है। वन मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज जिले के कुआकोंडा विकासखंड में शनिवार को दंतेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट पोषण आहार उत्पादन यूनिट का शुभारंभ बड़े उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ किया।

वन मंत्री श्री कश्यप ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया और बटन दबाकर मशीनों को चालू किया। उन्होंने उत्पादन और पैकेजिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा तैयार हो रहे रेडी-टू-ईट पैकेटों की गुणवत्ता भी देखी।

अपने संबोधन में मंत्री श्री कश्यप ने दंतेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह दंतेवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है कि अब जिले में ही पौष्टिक आहार का उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव महिलाओं की जागरूकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। शासन की योजनाओं से प्रेरित होकर आज महिलाएँ “लखपति दीदी” बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से पोषणयुक्त आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला कोष ऋण योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी और महिलाओं से इनका अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि इस यूनिट से तैयार रेडी-टू-ईट आहार का वितरण कुआकोंडा, किरंदुल, कटेकल्याण और बड़ेगुडरा परियोजनाओं के अंतर्गत किया जाएगा। इस पहल से लगभग 13,000 बच्चे, 2,000 गर्भवती महिलाएँ और 2,500 शिशुवती माताएँ लाभान्वित होंगी। इससे बच्चों में कुपोषण घटेगा और महिलाओं में एनीमिया की समस्या में कमी आएगी।

इस यूनिट के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक लाभ और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल दंतेवाड़ा में पोषण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, डीएफओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन

    *महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय*   *खेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता…

    Read more

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*   *प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?