Ro no D15139/23

महिला वर्ल्ड कप: 330 रन के विशाल स्कोर के बाद भी भारत के हाथ से फिसला मैच, ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य

खेल डेस्क । ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। टीम ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य को तीन विकेट शेष रहते हासिल कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। विशाखापत्तनम में खेले गए इस रोमांचक महिला विश्व कप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 330 रन बनाए। भारत की ओर से प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान एलिसा हीली की बेहतरीन पारी की बदौलत 49 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाकर मैच जीत लिया। हीली ने 107 गेंदों में 142 रनों की दमदार और मैच जिताने वाली पारी खेली। भारत की ओर से श्री चरणी ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया महिला वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य
छह गेंदों के शेष रहते ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले का रिकॉर्ड 302 रन का था, जिसे श्रीलंका महिला टीम ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया था।
शीर्ष पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
चार मैचों में तीन जीत के साथ सात अंक लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, इंग्लैंड एक बार फिर दूसरे स्थान पर खिसक गई। भारत लगातार दो मैचों में हार के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। उसके खाते में चार अंक हैं और नेट रन रेट 0.682 है। चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है जिसके भी चार अंक हैं। हालांकि, उसका नेट रन रेट -0.888 है।
एलिसा हीली की कप्तानी पारी
कप्तान एलिसा हीली (142) ने शानदार शतक जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। हीली ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोला। उन्होंने क्रांति गौड़ के एक ओवर में एक छक्का और तीन चौके लगाकर मैच का रुख बदल दिया। हीली ने सिर्फ 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो मौजूदा विश्व कप का सबसे तेज पचासा है। इसके बाद उन्होंने महज 84 गेंदों में अपने करियर का छठा शतक पूरा किया। वह 107 गेंदों में 21 चौके और तीन छक्के की मदद से 142 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
श्री चरणी (10-1-41-3) ने भारत के लिए शानदार स्पेल किया। उन्होंने फीबी लिचफील्ड और एनाबेल सदरलैंड जैसे अहम विकेट लिए। एक समय ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 265 रन थे, लेकिन हीली के आउट होने (142) के बाद कुछ झटके लगे और स्कोर 303/7 हो गया। हीली और एश्ले गार्डनर (45) ने चौथे विकेट के लिए 95 रन जोड़े, जिससे मैच वापस ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में आया। एलिस पेरी (47 नाबाद), जो पहले चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गई थीं, आखिर में लौटीं और विजयी पारी पूरी की।
मंधाना और प्रतिका ने दिलाई मजबूत शुरुआत
स्मृति मंधाना (80) और प्रतिभा रावल (75) ने पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत नींव मिली। मंधाना ने 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसी पारी के दौरान वह महिला वनडे में 5000 रन पूरे करने वाली सबसे तेज और सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। रावल ने भी 69 गेंदों में पचास रन पूरे किए। मंधाना ने स्पिनर सोफी मोलिनेक्स के पहले ही ओवर में 18 रन ठोककर रफ्तार पकड़ी। दोनों ने मिलकर अपनी छठी 100 रन की साझेदारी दर्ज की। हालांकि, मंधाना के आउट होने के बाद भारत की गति थोड़ी धीमी पड़ी। इसके बाद रावल, कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल जल्दी आउट हो गईं और स्कोर 38वें ओवर में 240/4 हो गया। अंत में ऋचा घोष (28) और जेमिमा रोड्रिग्स (33) ने पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को 300 के पार पहुंचाया। पेसर एनाबेल सदरलैंड ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा सोफी मोलिनेक्स को तीन और मेगन स्कट व एश्ले गार्डनर ने एक-एक सफलताएं हासिल कीं।

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान