
Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा में है. रैपिड फायर राउंड में उनसे शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा गया. अनाया ने तीनों क्रिकेटर्स के लिए अलग-अलग विकल्प चुने, जिसके बाद उनका यह वीडियो वायरल होने लगा. क्रिकेट के मैदान से जुड़ी अपनी पहचान के अलावा अनाया इन दिनों महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा में हैं.
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर पर क्या बोलीं अनाया?
कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए इंटरव्यू में अनाया बांगर से ‘किल, मैरी, हुक अप’ गेम खेलते हुए तीन भारतीय क्रिकेटर्स में से अपनी पसंद बताने को कहा गया. सवाल सुनकर अनाया कुछ देर के लिए असमंजस में नजर आईं, लेकिन फिर उन्होंने तीनों के लिए अपने विकल्प चुन लिए.
अनाया ने इस मजेदार राउंड में:
- श्रेयस अय्यर को ‘किल’ विकल्प में चुना.
- अभिषेक शर्मा को ‘मैरी’ विकल्प में रखा.
- शुभमन गिल को ‘हुक अप’ के लिए चुना.
कौन हैं अनाया बांगर?
अनाया बांगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी हैं. क्रिकेट से उनका पुराना नाता रहा है. वह पहले मुंबई के आयु वर्ग क्रिकेट में खेल चुकी हैं. बाद में उन्होंने अपनी जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू की और सार्वजनिक रूप से अपनी पहचान के बारे में बात की.









