Ro no D15139/23

‘इंडस्ट्री में मेरे साथ नहीं हुई बदतमीजी,’सलमान खान से डरते हैं लोग’

एली अवराम ने सलमान को बताया फरिश्ता
इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड डीवा एली अवराम रियलिटी शो बिग बॉस 7 में नजर आई थीं. सलमान खान के शो से उन्हें इंडिया में लाइमलाइट मिली. वो अपने सीजन की हाईलाइट रहीं. सलमान खान संग उनका बॉन्ड लोगों को पसंद आया था. आज भी दबंग खान संग एली के अच्छे रिलेशन हैं. एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में सलमान खान की तारीफ की है.
अपने बबल में जीती हैं एली
एली का कहना है सलमान की वजह से इंडस्ट्री में उनके साथ किसी ने बदतमीजी नहीं की है. उन्होंने कहा- मैं सलमान खान के कॉन्टैक्ट में हूं. हाल ही में कई सालों बाद गणपति सेलिब्रेशन के मौके पर मेरी उनसे मुलाकात हुई थी. मैं किसी के साथ कॉन्टैक्ट बनाए रखने में बेहद खराब हूं. मैं अपनी ही दुनिया में रहती हूं और अपनी चीजों पर ही फोकस करती हूं. मैं खुद पर बहुत काम करती हूं. बहुत सारी चीजें होती हैं जिन्हें आपको कंट्रोल करने की जरूरत होती है. क्योंकि आप अलग देश में रहते हो तो वहां की चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है. खासतौर पर तब जब आप अकेले रहते हो. एली ने माना कि वो शायद ही कभी किसी से, यहां तक कि अपने पिता से भी मदद मांगती हैं.
एली ने की दबंग खान की तारीफ
एली ने सलमान खान के प्रोटेक्टिव नेचर पर कहा- ”सलमान अपने लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं. मैं इसके लिए हमेशा उनकी आभारी रहूंगी. वो अपने लोगों के प्रति काफी प्रोटेक्टिव हैं. मुझे लगता है वो मेरी जिंदगी में फरिश्ते की तरह हैं. इतने सालों में इंडस्ट्री में जो कुछ लड़कियों के अनुभव सुने, वे बहुत हैरान करने वाले थे. मुझे धीरे-धीरे समझ आया कि कई लोग सलमान खान से डरते हैं, इसलिए वे बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं करते. ये प्रोटेक्ट करने का खूबसूरत तरीका है. मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी.” सलमान और एली ने ऑनस्क्रीन कभी साथ में काम नहीं किया. कईयों को लगता है एली दबंग खान के क्लोज ग्रुप का हिस्सा हैं.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान