Ro no D15139/23

जशपुर में तीन दिवसीय स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट के स्पर्श खंडेलवाल बने ओवरऑल चौंपियन

स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्गों, महिला वर्ग एवं दिव्यांग श्रेणी में भी विजेता-उपविजेता को प्रदान की गई पुरस्कार राशि और ट्रॉफी
प्रतियोगिता में राज्य के 18 जिलों के कुल 204 खिलाडियों ने लिया भाग
चेस बोर्ड पर दिव्यांग खिलाड़ियों का जज्बा भी बना प्रेरणा, श्रेणी में तीन खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रदेश के 18 जिलों के कुल 204 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट में राजनांदगांव के स्पर्श खंडेलवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चौंपियन का खिताब जीता। उन्हें 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं दूसरे स्थान पर दुर्ग के 10 वर्षीय खिलाड़ी वी. विराट अय्यर रहे, जिन्हें 21 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। तीसरा स्थान संकल्प कश्यप को प्राप्त हुआ, जिन्हें 11 हजार रुपये की राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्गों, महिला वर्ग एवं दिव्यांग श्रेणी में भी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।      समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आयोजनकर्ताओं को बेहतर आयोजन के लिए सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर जशपुर खेल के क्षेत्र में भी आगे है। यहां से निकले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर में खेलों को आगे ले जाने विशेष रूप से प्रयासरत हैं। यहां पर खेल के लिए अधोसरंचना विकास के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है ताकि खिलाड़ी उभर का सामने आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट ने सभी खिलाड़ियों उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज खेल हमारे सोचने और समझने की क्षमता का विकास करता है। हम इससे सटीकता, रणनीति निर्माण की कला सीख सकते हैं। हम जितना ज्यादा प्रैक्टिस करते हैं उतना की निखरते जाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने अपने संबोधन में सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से उभरते खिलाड़ी प्रेरित होंगे और आगे की स्पर्धाओं में निखर का सामने आएंगे।
204 खिलाडियों ने लिया भाग, जशपुर के लगभग 137 खिलाड़ियों ने भी लिया हिस्सा
इस प्रतियोगिता में राज्य के 18 जिलों के कुल 204 खिलाडियों ने भाग लिया। सबसे ज्यादा भागीदारी जशपुर जिले की रही, यहां से लगभग 137 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा के  तीसरे और अंतिम दिन पूरे आठ राउंड के खेल के बाद विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें 09 आयु वर्ग में वेदांश यादव विजेता रहे। इसी तरह 11 आयु वर्ग में प्रांजल सिंह, 13 आयु वर्ग में देवांश जैन, 15 आयु वर्ग में सानिध्य गुप्ता, महिला 09 आयुवर्ग में अनिरुद्ध अनंत, महिला 11 आयु वर्ग में सावी गौरी, महिला  13 आयु वर्ग में श्रेया शिल्पी, महिला 15 आयु वर्ग में अंशिका मिंज विजेता रही। इसी प्रकार से दिव्यांग श्रेणी में रूपेश कुमार मिश्रा विजेता रहे। बेस्ट जशपुर वर्ग के विजेता अमन कुमार रवानी, सरगुजा डिविजन वर्ग के विजेता मुहम्मद हसनैन अली, वेटरन श्रेणी में विजेता सेनगुप्ता दीपांकर और बेस्ट महिला श्रेणी वर्ग का खिताब मादके इशिका ने जीता। सभी को चार-चार हजार रुपए की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर आयोजन और  सुविधा प्रदान किए जाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
सफल बनाने में आयोजनकर्ताओं की रही प्रमुख भूमिका
टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन के सहयोग से कराया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के और सचिव जिला खेल अधिकारी श्री समीर बड़ा थे। चेस एसोसिएशन की ओर से आर्बिटर अनीश अंसारी, रॉकी देवांगन, हर्ष शर्मा, शुभम बसोने, शेष रतन जायसवाल, प्रदीप कुमार मंडल और अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों को गाइड करने के साथ ही निर्णायक की भी भूमिका निभाई। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव श्री हेमंत खूंटे, बाल कल्याण समिति जशपुर के अध्यक्ष  श्री नितिन राय, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, आयोजन समिति के जॉइंट सेक्रेटरी विनोद गुप्ता की भी मौजूदगी रही।

  • Related Posts

    पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना कृषकों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण और खरीफ तैयारियों पर विशेष जोर केंद्र सरकार ने जिले की कार्ययोजना को बताया प्रभावी

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों, कृषि विकास कार्यों एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा…

    Read more

    11 जून को जशपुर में बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर्यवेक्षक नियुक्ति

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा 11 जून 2026 को बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10रू00 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी