Ro no D15139/23

शादी करते ही पेरेंट्स बनना चाहते हैं अविका-मिलिंद? जताई बच्चा गोद लेने की इच्छा, बोले-‘बहुत बच्चों के मां-बाप…’

इंटरटेनमेंट डेस्क । अविका गौर को लोग उनके नाम से कम और बालिका वधू के तौर पर ज्यादा जानते हैं. अविका गौर टीवी की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक है. हाल ही में उन्हें पति-पत्नी और पंगा में देखा गया. इस कपल रियालिटी शो में एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर मिलिंद के साथ हिस्सा लिया था औऱ शो पर कपल शादी के बंधन में बंध गया. शादी के बंधन में बंधते ही उनसे बच्चों के बारे में जब सवाल पूछा गया तो न मिलिंद गुस्सा हुए औऱ न ही अविका गुस्सा हुईं. दोनों ने बड़े ही आराम और प्यार से इस सवाल का जवाब दिया.
अविका गौर ने मिलिंद से इस साल जून में सगाई की थी औऱ अब कपल शादी के बंधन में बंध गया है. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस और उनके पति ने इस सवाल का जवाब दिया. जब कपल से पूछा गया कि अब शादी तो हो गई है और अब उनकी आगे कि क्या प्लानिंग है. उनकी फ्यूचर और फैमिली प्लानिंग क्या है, तो मिलिंद ने इसका हंसकर जवाब दिया.
मिलिंद कहते हैं कि अभी तो शादी हुई है. अभी तो वो दोनों एक-दूसरे के साथ पूरी-जिंदगी जीना चाहते हैं. दुनिया घूमना चाहते हैं. एक-दूसरे के साथ अपनी लाइफ को खुलकर एंजॉय करना चाहते हैं औऱ बाकी की चीजें बाद में देखेंगे. कभी सही लगा तो ठीक नहीं तो वो गोद ले लेगें. इस दुनिया में काफी सारे बच्चे हैं जिन्हें माता-पिता की जरूरत है और उनसे बेहतर पेरेंट्स कहां ही मिलेंगे.
दिल जीत रहा अविका-मिलिंद का जवाब
अब इस इंटरव्यू के बाद कपल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, लोग आनंदी उर्फ अविका औऱ मिलिंद की सोच को काफी प्रोग्रेसिव बता रहे हैं. लोगों ने मिलिंद की सादगी की तारीफ की. अविका गौर ने भारती सिंह और हर्ष के शो पर इस बात का खुलासा किया था कि उनके मंगेतर मिलिंद कई एनजीओ चलाते हैं और वो गरीब और अनाथ बच्चों के साथ काम करते हैं. उनकी पढ़ाई वगैरह का खर्च उठाते हैं.

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी