Ro no D15139/23

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हेतु 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2025/  सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं और कक्षा 9वीं में बालक एवं बालिकाओं के प्रवेश हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित पेन एवं पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न पेपर पैटर्न   आधारित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिसके लिए 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। सर्वप्रथम उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल होना होता है। जिसके पश्चात उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होता है। स्वास्थ्य परीक्षण में फिटनेस तथा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रावीण्य सूची बनती है। केवल अंतिम प्रावीण्य सूची में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का ही सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश होता है।
सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक वेबसाईट  www.nta.ac.in या   https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society   पर 30 अक्टूबर 2025 शाम 05ः00 बजे तक भर सकते है। कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2026 को 10 से 12 वर्ष के बीच होना चाहिए एवं प्रवेश के समय कक्षा पाचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। कक्षा नौवीं के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2026 को 13 से 15 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा प्रवेश के समय अभ्यर्थी को कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य, रक्षा (सेवारत/सेवानिवृत्त) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) के लिए 850.00  रुपये व अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति हेतु 700.00 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है जिसका भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम वालेट/यूपीआई के माध्यम से ऑनलाईन करना होगा। ऑनलाइन फार्म के पंजीयन में केवल अभिभावक का ही ईमेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर भरना होगा। ऑनलाइन फार्म भरते समय अभ्यर्थी के पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, जन्म प्रमाण पत्र के साथ अभ्यर्थी/अभिभावक के निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रक्षा कर्मियों के सेवा/पेंशन दस्तावेज़ का स्केन कॉपी होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी के जाति, वर्ग आदि के बारे में सही जानकारी भरना होगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।  प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट www.nta.ac.in  या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के आधिकारिक वेबसाईट    https://sainikschoolambikapur.org.in/से प्राप्त कर सकते है ।

  • Related Posts

    फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी उमड़ी विद्यार्थियों और आमजनों की भीड़ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जाना

      स्कूली बच्चों ने एलईडी स्क्रीन पर देखीं जनकल्याणकारी योजनाएं आगंतुकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण जशपुरनगर 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…

    Read more

    बच्चों की रुचि के अनुरूप कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा का करें विकास रू कलेक्टर  रोहित व्यास

     कलेक्टर  रोहित व्यास ने समर कैम्प के समापन समारोह में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र 15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प में वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का दिया गया प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग