Ro no D15139/23

‘जीत नहीं सिखा सकती…’, विराट के X पोस्ट से मची खलबली

खेल डेस्क । विराट कोहली ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले X पर एक क्रिप्ट‍िक पोस्ट शेयर किया. आमतौर पर सोशल मीडिया पर पर्सनल मैसेज कम ही शेयर करने वाले कोहली ने इस बार अपने फैन्स के लिए एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके कई मतलब निकाले गए.
कोहली ने लिखा- वास्तव में आप केवल तभी फेल होते हैं, जब आप हार मानने का फैसला कर लेते हैं. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैन्स इस बात को लेकर चर्चा करने लगे कि इसका मतलब क्या हो सकता है? कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा कि रिटायमरेंट की तैयारी है. वहीं कोहली के फैन्स ने लिखा कि वो वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
हालांकि कोहली ने इस पोस्ट के शेयर करने के बाद एक और पोस्ट लिखा, जहां सामने आया कि यह एक विज्ञापन के प्रमोशन का हिस्सा था. कोहली इस कंपनी को एंडोर्स करते हैं. कोहली ने इस पोस्ट में लिखा- असफलता आपको वह सिखाती है जो जीत कभी नहीं सिखा सकती.
कोहली की बात की जाए तो वो टी20 इंटरनशेनल से संन्यास ले चुके हैं, पिछले साल इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीता था. बारबाडोस में वर्ल्ड जीतने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था.
ध्यान रहे विराट कोहली टीम इंडिया संग 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे. जहां भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेलना है.

  • Related Posts

    श्रेयस, अभिषेक या शुभमन? जानिए अनाया बांगर का ‘ड्रीम क्रश’ और परफेक्ट पार्टनर कौन है

    Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी   का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा में है. रैपिड फायर राउंड में उनसे शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर को…

    Read more

    शादीशुदा सनी देओल का डिंपल कपाड़िया से जुड़ा नाम, सालों तक क्यों होती रही अफेयर की चर्चा?

    Sunny Deol Birthday Special: बॉलीवुड में कुछ कहानियां फिल्मों के पर्दे पर खत्म हो जाती हैं, लेकिन कुछ किस्से ऐसे होते हैं, जो सालों तक लोगों के बीच चर्चा का विषय…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?