Ro no D15139/23

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए टेली-मानस मजबूत पहल

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-891-4416 के माध्यम से मिलेगी गोपनीय एवं निशुल्क परामर्श सेवा

जशपुरनगर 16 अक्टूबर 2025/ भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए टेली-मानस पहल को निरंतर मजबूत कर रही है। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम देशभर में नागरिकों को निःशुल्क, गोपनीय और 24Û7 मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराता है, जो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-891-4416 के माध्यम से सुलभ है।  राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने हेतु प्रारंभ की गई है। टेली-मानस के माध्यम से कॉल करने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षित मानसिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिकों एवं मनोचिकित्सकों से जोड़ा जाता है, जिससे उन्हें तात्कालिक सहायता और आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवा प्राप्त होती है ।
टेली-मैनस की प्रमुख विशेषताएँ
टेली-मानस 24Û7 निःशुल्क हेल्पलाइन-सभी के लिए गोपनीय एवं निशुल्क परामर्श सेवा। कई भारतीय भाषाओं में सहायता उपलब्ध है। विशेषज्ञ सहायता प्रणाली के तहत मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक उपलब्ध है। संपूर्ण भारत में संचालन किया जा रहा है, सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सेवा उपलब्ध।
इस पहल के संबंध में डॉ. जे. एस. जात्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जशपुर, ने कहा कि टेली-मानस सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह लोगों को बिना किसी भय या कलंक के सहायता लेने के लिए प्रेरित करता है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को दयालु एवं पेशेवर मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो ।
स्वास्थ्य विभाग जिला जशपुर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं जैसे तनाव, चिंता, अवसाद, नशा या भावनात्मक परेशानी की स्थिति में टेली-मानस का उपयोग करें। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा के बारे में जानकारी दें ताकि एक मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान