Ro no D15139/23

जिला मॉनीटरिंग सेल एवं यूटीआरसी कमिटी के सदस्यों बैठक

जशपुरनगर 17 अक्टूबर 2025 / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू  के निर्देशन एवं अध्यक्षता में जिला के मॉनीटरिंग सेल की मासिक बैठक, यूटीआरसी का मासिक एवं त्रैमासिक बैठक एवं नालसा योजना डॉन, संवाद, आशा एवं जागृति अंतर्गत जिला एवं तालुका स्तर में गठित यूनिट के सदस्यों बैठक विगत दिवस 16 अक्टूबर 2025 को योजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के सभा कक्ष में किया गया।

बैठक में यूटीआरसी के अंतर्गत एजेंडा व मिनट्स, जिला एवं तालुका स्तर पर पार्किंग हेतु स्टैण्ड, भवनों में सीपेज, विद्युत, सिविल, साफ-सफाई. स्ट्रीट लाईट, पानी, नोटिस व समंस तामिली आदि की समस्याओं एवं बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिये एक संस्थागत ढांचा तैयार कर, बाल विवाह की प्रथा का उन्मूलन करना, पीड़िताओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराते हुये समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, जमीनी स्तर पर निःशुल्क विधिक सहायता का प्रचार-प्रसार करना एवं शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करने, नशे से पीडित व्यक्ति को नशे से मुक्ति हेतु नशा मुक्ति केन्द्र जाने हेतु प्रोत्साहित करने, नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 एवं 14446 एवं नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 का प्रचार प्रसार करने, स्कूल कॉलेज, सडकों पर रहने वाले बच्चे, सेक्स वर्कर, जेल, किशोर गृह, केमिस्ट, ड्रग पीड़ित व्यक्ति एवं उनके परिवारों, आम जनता के मध्य जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव, कुनकुरी एवं बगीचा के अध्यक्ष विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्री जनार्दन खरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर सुश्री सुमन सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर कु. श्वेता बघेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ट श्रेणी श्री क्रांति सिंह, अपर कलेक्टर जशपुर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती मंजू लता बाज, जेल अधीक्षक जिला जेल जशपुर श्री श्याम लाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जशपुर श्री चंद्रशेखर यादव,  मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर श्री योगेश्वर उपाध्याय, जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी जशपुर, श्री सुदेश गुप्ता, चीफ, लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम जशपुर, सुश्री सगीरा बानो, पैनल अधिवक्ता जशपुर, श्री प्रताप चंद तिग्गा, पैनल अधिवक्ता जशपुर, दीपिका लकडा, पैनल अधिवक्ता जशपुर, कु. संत्री बाई, अधिकार मित्र जशपुर, श्री निरंतर कुजूर, अधिकार मित्र जशपुर उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जिले में 6050 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, अऋणी किसानों को बीमा से जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है