Ro no D15139/23

’रजत जयंती: जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लखपति दीदी, सरपंच एवं स्वच्छग्रही दीदीयों को किया सम्मानित

जिला पंचायत परिसर में 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर किया गया सम्मानित

जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2025/ जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लखपति दीदियों, सरपंच गणों एवं स्वच्छग्रही दीदियों का भव्य सम्मान समारोह और एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी आठ विकासखंड से कुल 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लखपति दीदियों के साथ साथ , उत्कृष्ट कैडर , उत्कृष्ट बीसी सखी एवं अति उत्कृष्ट लखपति दीदियों ने अपने अनुभव और सफलता की कहानी का उद्बोधन किया । लखपति दीदियों में बबीता सिदार बीसी सखी पत्थलगांव, अनीता साहू एफएलसीआरपी कांसाबेल , बेबी गुप्ता बीसी सखी मनोरा एवं सुलेमा तिर्की  पत्थलगांव से किराना  एवं कटहल प्रसंस्करण में किए गए कार्यों की चर्चा की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार ने की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि “बिहान मिशन ने जशपुर जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान दी है। आज हमारी लखपति दीदियाँ न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की प्रेरणा बन चुकी हैं।”
उन्होंने बताया कि जशपुर जिले के लिए वर्ष 2024 से 2027 तक 30,877 लखपति दीदियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से वर्ष 2024दृ25 की शुरुआत में ही 18,218 दीदियाँ एक लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आमदनी प्राप्त कर चुकी हैं, जबकि 12,659 दीदियों का लक्ष्य वर्ष 2025दृ26 के लिए रखा गया है। अब तक 70,079 संभावित लखपति दीदियाँ चिन्हांकित की जा चुकी हैं। इन दीदियों को सीआईएफ, बैंक लोन तथा मुद्रा लोन के माध्यम से वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विशेष उल्लेखनीय है कि मुद्रा लोन की उपलब्धि में जशपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। वर्ष 2025दृ26 में 4,330 स्व-सहायता समूहों को लगभग 102 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्ष 2024दृ25 में 5,000 समूहों को लगभग 125 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिले में पशुपालन,रेशम धागा उत्पादन, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी ,किराना व्यवसाय, उद्यमिता प्रशिक्षण, सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में “जशप्योर ब्रांड” ने जिले की पहचान पूरे प्रदेश और देश में बनाई है। यह ब्रांड पैकेजिंग और ब्रांडिंग के क्षेत्र में पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ पाया गया है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सक्रिय सरपंचों एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छाग्रही दीदियों का भी सम्मान किया गया।
इन दीदियों ने ग्राम स्तर पर स्वच्छता, जन-जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।
मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में  कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की शैली है। जशपुर की स्वच्छाग्रही दीदीया इस सोच को घर-घर तक पहुँचा रही हैं।”
कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत  के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की विशेष सराहना की गई। साथ ही बिहान जिला दल, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बैंक प्रतिनिधियों को भी इस सामूहिक प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने लखपति दीदियों, सरपंचों और स्वच्छाग्रही दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और गर्व से ओतप्रोत रहा।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जिले में 6050 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, अऋणी किसानों को बीमा से जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें