Ro no D15139/23

रोहित शर्मा का शतकों का अर्धशतक, विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत के बने हीरो

खेल डेस्क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे और आख़िरी वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की है. इसके साथ ही इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने. भारत ने यह मैच नौ विकेट से जीता और इस जीत के हीरो बने सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली.
रोहित शर्मा ने 105 गेंदों में शतक जड़ा जो उनका 33वां वनडे शतक है, इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 शतक पूरे किए. उन्होंने अपना शतक पूरा करने के लिए 11 चौके और 2 छ्क्कों का सहारा लिया.
वहीं विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 75वां अर्धशतक लगाया. इस मैच में विराट कोहली श्रीलंका के कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए.
वनडे क्रिकेट में इस समय सबसे अधिक 18 हज़ार 426 रन सचिन तेंदुलकर के हैं. इसके साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ढाई-ढाई हज़ार रन पूरे किए. वह ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे और तीसरे बल्लेबाज़ बन गए. इस मैच में रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में नाबाद 121 रन और विराट कोहली ने 81 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली.
भारतीय गेंदबाज़ों का कारनामा
सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी को चुना. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाए और पूरी टीम 46.4 ओवरों में 236 रनों पर ढेर हो गई. भारत की ओर से तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए. इनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक 56 रन मेट रेनशॉ और 41 रन मिचेल मार्श न बनाए. 237 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत मज़बूत रही. भारत का पहला और एकमात्र विकेट 69 रनों पर कप्तान शुभमन गिल के रूप में गिरा.
भारत के हाथ से निकली सिरीज़
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम को वनडे सिरीज़ में हार मिली है. पिछले दो वनडे मैचों में भारत को क़रारी शिकस्त मिली थी लेकिन आख़िरी वनडे मैच में मिली जीत एक मरहम की तरह रही. पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात विकेट से और दूसरे वनडे मैच में दो विकेट से हराया था. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारतीय टीम अब 29 अक्तूबर से पांच टी-20 मैचों की सिरीज़ खेलने जा रही है.

  • Related Posts

    Cocktail 2 X Review: ‘कॉकटेल 2’ देखकर क्या बोली पब्लिक? क्रिटिक ने दिए 4 स्टार, जानिए रिव्यू

    Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आज 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब रिलीज के साथ ही…

    Read more

    अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम में अचानक बदलाव, इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

    Harshit Rana: अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. युवा रफ्तार के सौदागर हर्षित राणा की टीम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा