Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उत्तर बस्तर कांकेर के दूरस्थ ग्राम माहला के ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद

*ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएगी प्रदेश सरकार – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

*परतापुर पंचायत में 20 लाख रुपए से डोम निर्माण की घोषणा*

*सांसद श्री भोजराज नाग ने ग्राम विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की*

*रायपुर, 25 अक्टूबर 2025/* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार को उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूर अंचल में बसे ग्राम पंचायत परतापुर के आश्रित ग्राम माहला में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उसे निराकृत करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से वर्चुअली संवाद करते हुए उनकी मूलभूत समस्या जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि की जानकारी लेते हुए शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का हर संभव लाभ ग्रामीणों दिलाने की बात कही। ग्रामीणों की मांग पर उनके द्वारा ग्राम पंचायत परतापुर में डोम निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की गयी।

पंचायत और ग्राम पंचायत मुखिया को देंगे पेंशन, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी के 5 बड़े वादे – IMNB NEWS AGENCY
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं की पहुंच अब दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित ग्रामों में भी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाएगी। माहला ग्रामवासी माओवादियों से पीड़ित होकर अपने गांव छोड़ चुके थे, वे अब पुनः अपने गांव में निवास कर रहे हैं। ऐसे सभी परिवारों के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग माहला गांव में वर्षों से जिस भूमि पर काबिज हैं, उनका सर्वेक्षण कराकर उन्हें नियमानुसार वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण, महुआ और लाख उत्पादन में भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया।

*कभी नक्सल भय से विस्थापित हो गए थे 45 परिवार, लौटने पर 31 परिवारों को मिला पीएम आवास*
ग्राम माहला में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि यह क्षेत्र कभी माओवाद प्रभावित रहा है, जिसके कारण विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई थी, परंतु अब यहां पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कैंप लगने से क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता आई है। माहला गांव में निवास करने वाले लगभग 45 परिवार माओवादियों से पीड़ित होकर पलायन कर गए थे, वे अब वापस लौट आए हैं। इनमें से 31 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है, जो निर्माणाधीन है।
सांसद श्री नाग ने परतापुर में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव के लिए मां दंतेश्वरी के रथ निर्माण हेतु सहयोग करने की घोषणा की, साथ ही विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।
कार्यकम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती मंडावी ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की। शासन की मंशानुरूप कार्ययोजना बनाकर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्ति के लिए सिलाई प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही इच्छुक युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस दौरान सांसद श्री भोजराज नाग द्वारा 11 ग्रामीणों को राशन कार्ड एवं 5 निःशक्तजनों को सहायक उपकरण भी प्रदाय किए गए। इस अवसर पर डीएफओ भानुप्रतापपुर पश्चिम वनमंडल श्री हेमचंद पहारे, एसडीएम पखांजूर श्री टी.आर. देवांगन, एसडीएम अंतागढ़ श्री राहुल रजक, नगर पंचायत पखांजूर के उपाध्यक्ष श्री शंकर सरकार, जिला पंचायत सदस्य श्री दीपांकर राय, जनपद सदस्य श्री सियाराम पुड़ो एवं श्री भजन सहित ग्राम पंचायत परतापुर के सरपंच, उप सरपंच, गायता, ग्राम पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*   *प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता…

    Read more

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?